spot_img
Home latest Shimla : किन्नर-कैलाश यात्रा एक से 15 अगस्त तक, पंजीकरण करवाना आवश्यक

Shimla : किन्नर-कैलाश यात्रा एक से 15 अगस्त तक, पंजीकरण करवाना आवश्यक

0
391

शिमला: (Shimla) इस साल किन्नर-कैलाश यात्रा एक अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। किन्नर-कैलाश यात्रा-के कार्यन्यवन के लिए शुक्रवार को राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिला के अधिकारियों के साथ आयोजित में अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों के लिए यात्रा को सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करें।

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने पुलिस व होम-गार्ड के अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा व आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त मात्रा में जवानों की तैनाती करने को कहा। इसके अतिरिक्त उन्होंने एक त्वरित प्रतिक्रिया दल का गठन करने के भी निर्देश दिए।उन्होंने वन विभाग को यात्रा की सम्पूर्ण तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि वन विभाग द्वारा रास्ते का सुधारीकरण कार्य, मार्ग में सुगमता लाने व सी.सी.टी.वी कैमरा लगाने का कार्य सुनिश्चित किया जाए।

हर वर्ष की भांति श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र विश्वप्रसिद्ध किन्नर-कैलाश की यात्रा एक अगस्त से आरंभ होगी तथा 15 अगस्त तक चलेगी।उपायुक्त किन्नौर तोरूल एस रवीश ने बताया कि यात्रा के लिए पंजीकरण करवाना आवश्यक है। यात्री आनलाईन या आफलाईन किसी भी माध्यम से पंजीकरण करवा सकते है। आफलाईन पंजीकरण के लिए जिला पर्यटन विभाग से सम्पर्क किया जा सकता है तथा आनलाईन पंजीकरण के लिए http://hpkinnaur.nic.in पर जाकर पंजीकरण किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन यात्रा के लिए कुल 350 व्यक्तियों की अनुमति रहेगी जिसमें 200 यात्रियों का पंजीकरण आनलाईन तथा 150 यात्रियों का पंजीकरण आफलाईन माध्यम से रहेगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष यात्रियों को मान्यता प्राप्त चिकित्सक से चिकित्सा प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य रहेगा तथा चिकित्सा प्रमाण-पत्र जारी करने की अवधि यात्रा के 15 दिन पूर्व से अधिक न हो।