spot_img

Shimla : हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी के बाद 216 सड़कें बंद की गईं

शिमला: (Shimla) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, लाहौल एवं स्पीति, किन्नौर और शिमला जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार को फिर से बर्फबारी हुई जबकि राज्य के मध्य और निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई।बर्फबारी के कारण तीन राष्ट्रीय राजमार्गों सहित कुल 216 सड़कों पर यातायात बंद हो गया है। लाहौल एवं स्पीति में सबसे अधिक 119, किन्नौर में 31, चंबा में 19, कुल्लू में नौ, मंडी में छह, कांगड़ा में दो और शिमला जिले में एक सड़क पर यातायात बंद है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार कोठी में 20 सेंटीमीटर, कल्पा में 17 सेंटीमीटर, गोंडला में 13.5 सेंटीमीटर, कुकुमसेरी में पांच सेंटीमीटर जबकि राज्य की राजधानी शिमला के उपनगर कुफरी में भी हिमपात हुआ है।हिमाचल प्रदेश आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार राज्य में लगभग 325 ट्रांसफार्मर और 10 जल योजनाएं बाधित हुईं है। शिमला शहर में ओलावृष्टि हुई।

Washington : ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान में राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले का हेगसेथ ने किया बचाव

वर्ष 1973 के वॉर पॉवर्स रिजोल्यूशन पर कहा- ट्रंप प्रशासन को फिलहाल संसद से अनुमति लेने की जरूरत नहींवाशिंगटन : (Washington) अमेरिका के रक्षा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles