spot_img

Sehore: मुख्यमंत्री आज सलकनपुर में देवी लोक की रखेंगे आधारशिला

भोपाल:(Sehore) सलकनपुर स्थित विजयासन देवी धाम देशभर में आस्था के एक बड़े केंद्र के रूप में प्रसिद्ध है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप यहां महाकाल लोक की तर्ज पर देवीलोक का निर्माण कराया जा रहा है। यहां आयोजित तीन दिवसीय देवी लोक महोत्सव में आज (बुधवार को) मुख्यमंत्री शिवराज चौहान शामिल होंगे और देवीलोक की आधारशिला रखेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी देवेन्द्र ओगारे ने बताया कि देवीधाम सलकनपुर में 29 मई से तीन दिवसीय देवी लोक महोत्सव मनाया जा रहा है। इस महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देवीलोक की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री चौहान दोपहर 1.00 बजे भोपाल से प्रस्थान कर 1.25 बजे सलकनपुर पहुंचेंगे। यहां वे देवीलोक महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। देवी लोक महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में एक लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री शाम 5.10 बजे सलकनपुर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

उन्होंने बताया कि देवी लोक में देवी के नौ रूपों तथा 64 योगिनी को शास्त्रों में वर्णित कथाओं के साथ आकर्षक रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। भव्य देवी लोक के निर्माण के लिए 200 करोड़ रुपये से अधिक की कार्ययोजना बनाई गई है। इसके साथ ही यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अनेक निर्माण एवं विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। देवी लोक के निर्माण के पश्चात धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही इस क्षेत्र में पर्यटन पर आधारित आर्थिक गतिविधियों का भी विस्तार होगा।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles