spot_img

Santa Catarina (Brazil) : दक्षिणी ब्राजील में गर्म हवा के गुब्बारे की दुर्घटना में कम से कम 8 की मौत

सैंटा कैटरीना (ब्राजील) : (Santa Catarina (Brazil))दक्षिणी ब्राजील के सैंटा कैटरीना राज्य (Catarina state in southern Brazil) के प्राया ग्रांडे क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब एक गर्म हवा का गुब्बारा हवा में उड़ते समय आग की चपेट में आ गया और फिर जमीन पर गिर गया।

स्थानीय गवर्नर जोर्जिन्हो मेलो (Local governor Jorginho Melo) ने इस हादसे की पुष्टि करते हुए कहा, “हम सभी इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं। हमारी रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच चुकी है। अब तक आठ लोगों की मौत और दो के जीवित बचने की पुष्टि हुई है।”

जानकारी के अनुसार गुब्बारे में कुल 22 लोग सवार थे। बचाव दल अब भी अन्य संभावित यात्रियों की तलाश में जुटा है।
घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि गुब्बारा हवा में उड़ते समय अचानक आग पकड़ लेता है, और फिर कुछ ही क्षणों में वह नीचे गिरता है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

Mumbai : हिंगोली में पिकअप वाहन और बाइक की टक्कर, दो की मौत

मुंबई : (Mumbai) हिंगोली जिले में हिंगोली-रिसोड हाईवे पर सेनगांव (Sengaon on the Hingoli-Risod Highway) के पास रविवार तड़के पिकअप वाहन और बाइक की...

Explore our articles