spot_img
Home crime news Sambhal : संभल में SOG की पूरी टीम निलंबित

Sambhal : संभल में SOG की पूरी टीम निलंबित

0
74
Sambhal: Entire SOG team suspended in Sambhal

कबाड़ी से अवैध वसूली के आरोप सही पाए गए
संभल : (Sambhal)
पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई (Superintendent of Police Krishna Kumar Bishnoi) ने शिकायत की जांच में आरोप प्रमाणित पाए जाने पर एसओजी की पूरी टीम को निलंबित कर दिया है। कार्रवाई में प्रभारी सहित आठ पुलिसकर्मी शामिल हैं।

पहले 30 फिर 40 हजार मांगा

आरोप है कि 2 फरवरी की रात मुरादाबाद के बिलारी निवासी कबाड़ी जफरुद्दीन और उनके बेटे को मोबाइल प्लेट के कबाड़ के साथ रोके जाने के बाद 30 हजार रुपये की अवैध वसूली की गई और पिघलाकर निकाली गई धातु जब्त कर ली गई। बाद में धातु लौटाने के बदले 40 हजार रुपये की मांग का भी आरोप सामने आया।

बोबिंद्र शर्मा को नई टीम की कमान

मामले की जांच सीओ आलोक कुमार भाटी (investigated by CO Alok Kumar Bhati) से कराई गई, जिसमें शिकायत सही पाई गई। निलंबित कर्मियों में एसआई मोहित चौधरी, हेड कांस्टेबल कुलवंत व अरशद तथा कांस्टेबल अजनबी, आयुष, विवेक, बृजेश और हिरेश शामिल हैं। एसपी ने एसओजी का नया प्रभारी बोबिंद्र शर्मा (Bobindra Sharma as the new in-charge) को नियुक्त किया है।