spot_img

Sacramento : अर्काडिया की मेयर का इस्तीफा, चीन की एजेंट होने का जुर्म स्वीकार किया

Sacramento: Arcadia Mayor Resigns, Pleads Guilty to Acting as a Chinese Agent

सैक्रामेंटो (कैलिफोर्निया) : (Sacramento) अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया के अर्काडिया शहर की महापौर (मेयर) एलीन वांग ने चीन के एजेंट के रूप में काम करने का गुनाह स्वीकार करते हुए सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अमेरिकी न्याय विभाग (U.S. Department of Justice) ने इसकी पुष्टि की है। संघीय अभियोजकों ने बताया कि 58 वर्षीय वांग और उस समय उनके तत्कालीन मंगेतर याओनिंग माइक सन पर चीन के सरकारी अधिकारियों के इशारे पर अमेरिका में काम करने का आरोप है। 65 वर्षीय सन पिछले साल अक्टूबर में एक संघीय अदालत में अपना अपराध स्वीकार करने के बाद चार साल की जेल की सजा काट रहा है। सन को दिसंबर 2024 में गिरफ्तार किया गया था। उसे फरवरी में सजा सुनाई गई।

द गार्जियन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, एक याचिका में वांग ने खुद पर लगे आरोप अदालत में स्वीकार करने पर सहमति जताई है। इस अपराध के लिए उन्हें अधिकतम 10 साल जेल की सजा हो सकती है। उम्मीद है कि एलीन वांग लॉस एंजिल्स की संघीय अदालत में भी अपना अपराध स्वीकार कर लेंगी। वांग नवंबर 2022 में अर्काडिया सिटी काउंसिल (Arcadia City Council) के लिए चुनी गई थीं। यह काउंसिलपांच सदस्यीय शासी निकाय है और इसमें महापौर का चयन बारी-बारी से होता है।

अमेरिकी न्याय विभाग (U.S. Department of Justice) के अनुसार, अपने अनुबंध के तहत वांग और चिनो हिल्स के 65 वर्षीय याओनिंग माइक सन (Yaoning “Mike” Sun) ने चीन जनवादी गणराज्य के साथ मिलकर काम किया। उन्होंने एक वेबसाइट, ‘यूएस न्यूज सेंटर’ के जरिए चीन के हितों को बढ़ावा देने वाला प्रचार किया। यह वेबसाइट खुद को स्थानीय चीनी-अमेरिकी समुदाय के लिए एक समाचार स्रोत के तौर पर पेश करती थी।

Explore our articles