spot_img
HomeHariyanaRohtak : प्रदेश में बढ़ते नशे को लेकर एचयूडब्लयूजे ने जताई गहरी...

Rohtak : प्रदेश में बढ़ते नशे को लेकर एचयूडब्लयूजे ने जताई गहरी चिंता

रोहतक : प्रदेशाध्यक्ष मनमोहन कथूरिया बोले, नशे के चलते हो रही है युवाओं की जिंदगी खराब, सरकार को उठाने चाहिए सख्त कदम

रोहतक, 26 मार्च (हि.स.)। प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे नशे को लेकर हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट ने गहरी चिंता व्यक्त की है। मंगलवार को नशे पर रोक के लिए सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर इस बारे जरुरी कदम उठाने की मांग की है।

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन कथूरिया ने बताया कि प्रदेश में बढ़ रहे नशे के चलते युवाओं की जिंदगी खराब हो रही है और नशे के चलते मौत के मामले में लगातार वृद्धि हो रही है। यहां तक की प्रदेश के दस जिलों में तो नशे के मामलों में जबरदस्त बढोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब, राजस्थान व दिल्ली की सीमा से लगते दस जिले टॉप टेन में शामिल है। नशे को लेकर दर्ज आंकडे भी साबित कर रहे है कि हर रोज नशे के मामले में बढोतरी हो रही है, हालांकि प्रदेश सरकार ने नशे को रोकने के लिए कई कदम तो उठाएं, लेकिन कारगर साबित नहीं हुए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सिरसा, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत और नूंह नशे का गढ़ बन चुके है। इन जिलों में नशे का कारोबार फल फूल रहा है। खासकर पंजाब के साथ लगती सीमा वाले जिलों में युवा सिंथेटिक नशा कर रहे हैं। हरियाणा में नशे की बढ़ती मांग के चलते तस्कर सभी प्रकार के नशे की खेप की खेप सप्लाई कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा में पंजाब के अलावा दिल्ली और राजस्थान के रास्ते नशे की सप्लाई हो रही है। मनमोहन कथूरिया ने कहा कि प्रदेश में नशे की रोकथाम के लिए जल्द ही पूरे प्रदेश में जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार से भी नशे की रोकथाम के लिए कड़े इंतजाम करने की मांग की।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर