spot_img

Revised: फिर हुई ईडी अधिकारियों को घेरने की कोशिश, केंद्रीय बलों ने लाठी चार्ज कर बचाया

बनगांव : (Revised) राशन वितरण भ्रष्टाचार के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 17 घंटे की पूछताछ के बाद तृणमूल कांग्रेस के एक और नेता शंकर आद्य को आखिरकार शुक्रवार रात गिरफ्तार किया है। हालांकि बनगांव स्थित उसके घर से शंकर की गिरफ्तारी के बाद जब ईडी के अधिकारी उसे लेकर सीजीओ कंपलेक्स के लिए रवाना हो रहे थे तब एक बार फिर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने ईडी अधिकारियों को घेरने की कोशिश की लेकिन सुरक्षा के लिए साथ मौजूद केंद्रीय बलों ने लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ दिया जिसके बाद शंकर को लेकर केंद्रीय एजेंसी की टीम कोलकाता पहुंची है.

प्रारंभिक तौर पर पता चला है कि शुक्रवार रात तकरीबन 12:30 बजे जब ईडी के अधिकारी शंकर आध्या को गिरफ्तार करने के लिए घर से बाहर निकले तो महिलाओं के एक समूह ने ईडी की गाड़ी के सामने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। वे ईडी के अधिकारियों और केंद्रीय बलों के जवानों के खिलाफ भी नारे लगा रही थीं। प्रारंभिक तौर पर बताया गया है कि एक गाड़ी पर पथराव भी किया गया। शंकर आध्या के समर्थकों ने बार-बार कार रोकने की कोशिश की।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार सुबह ईडी के जांच अधिकारी संदेशखाली में राशन भ्रष्टाचार मामले की जांच करने शेख शाहजहां के घर गये थे। सीआरपीएफ के 32 जवान भी मौजूद थे। इन सबके बीच करीब एक हजार लोगों की भीड़ ने ईडी अधिकारियों और सेंट्रल फोर्स के जवानों को घेर लिया और उनपर हमला कर दिया। किसी तरह ईडी अधिकारियों और केंद्रीय बल के जवानों ने अपनी जान बचाई। इस घटना में ईडी के तीन अधिकारी घायल हो गए हैं।

New Delhi : लाल निशन पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 464 अंक लुढ़का

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया संकट एवं वैश्विक बाजारों (West Asia and weakness in global markets) में कमजोरी के बीच हफ्ते के...

Explore our articles