Rawalpindi : इमरान खान को लेकर अटकलों के बीच बेटे कासिम खान ने वैश्विक हस्तक्षेप की मांग उठाई

0
56

रावलपिंडी : (Rawalpindi) पाकिस्तान के रावलपिंडी स्थित अदियाला जेल (Adiala Jail in Rawalpindi, Pakistan) में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (former Prime Minister Imran Khan) को लेकर लगाई जा रही कई तरह की अटकलों के बीच उनके बेटे कासिम ने वैश्विक हस्तक्षेप की (son Qasim has called for global intervention) मांग की है। कासिम ने कहा है कि उनके पिता से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। यह उनकी हालत छिपाने की कोशिश है। उधर, इमरान खान की बहन ने जेल में बंद पूर्व पाक पीएम से मिल नहीं पाने पर हाई कोर्ट में एक याचिका दी है।

कासिम ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि उनके पिता 845 दिनों से गिरफ्तार हैं। पिछले 6 हफ़्तों से उन्हें जेल की एक कोठरी में अकेले रखा गया है, जिसमें कोई पारदर्शिता नहीं है। उनकी बहनों को हर बार मिलने से मना किया गया है, भले ही कोर्ट की इजाजत हो। कोई फोन कॉल नहीं, कोई मीटिंग नहीं और जिंदगी का कोई सबूत नहीं मिला। उनका और उनके भाई का पिता इमरान खान से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। यह उनकी हालत छिपाने की कोशिश है।

कासिम ने लिखा, ‘मैं अंतरराष्ट्रीय समुदाय, वैश्विक मानवाधिकार संगठन (international community, global human rights organizations) और हर लोकतांत्रिक आवाज़ से अपील करता हूं कि वे तुरंत हस्तक्षेप करें। जिंदगी का सबूत मांगें, कोर्ट के ऑर्डर के तहत मिलने की इजाज़त मिले। इस अमानवीय एकांतवास को खत्म करें और पाकिस्तान के सबसे प्रसिद्ध राजनीतिक नेता की रिहाई की मांग करें, जिन्हें सिर्फ़ राजनीतिक वजहों से रखा गया है।’ कासिम ने इस अमानवीय एकांतवास के परिणाम के लिए पाकिस्तान सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) (Pakistan Tehreek-e-Insaf (PTI)) के प्रमुख इमरान खान वर्ष 2022 में सत्ता गंवाने के बाद अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं। उनके ऊपर भ्रष्टाचार-आतंकवाद के 186 मामले हैं। इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने उनको सप्ताह में 2 बार परिवार और वकीलों से मिलने की अनुमति दी है, जिसका पालन नहीं हो रहा। पिछले दिनों उनकी बहनों ने जेल के बाहर धरना-प्रदर्शन किया था, लेकिन उनको पीटा गया। एक दिन पहले रावलपिंडी के अदियाला जेल प्रशासन ने कहा था कि इमरान खान स्वस्थ्य हैं और एकांतवास में नहीं हैं।