
रतलाम : (Ratlam) पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से रतलाम मंडल से गुजरने वाली यशवंतपुर–बीकानेर स्पेशल ट्रेन (Yesvantpur–Bikaner Special train) का दो-दो फेरे विस्तारित किया गये हैं। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार (Mukesh Kumar, Public Relations Officer of Western Railway’s Ratlam Division) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या 06543 यशवंतपुर–बीकानेर स्पेशल तत्काल प्रभाव से 24 जून 2026 तक चलेगी तथा ट्रेन संख्या 06544 बीकानेर – यशवंतपुर स्पेशल 20 जून से 27 जून 2026 को यशवंतपुर तक चलेगी





