spot_img

Ranchi: महिला को कार ने मारी टक्कर, गंभीर, कार चालक हिरासत में

रांची:(Ranchi) रांची के मोरहाबादी मैदान के समीप एक महिला को कार सवार ने मंगलवार को टक्कर मार दी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन- फानन में महिला को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया।

बताया जाता है कि सरईटांड की रहने वाली शकुंतला देवी मोरहाबादी मैदान से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान एक कार के चालक ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर के दौरान महिला का पैर कार के अंदर फंस गया, भागने के क्रम में कुछ दूर तक महिला काफी दूर तक सड़क पर घसीटती चली गई। स्थानीय लोगों ने कार को रोककर उसे पलट कर महिला को बाहर निकाला और पुलिस की सहायता से उन्हें अस्पताल भेजा। स्थानीय लोग काफी आक्रोशित थे क्योंकि बुजुर्ग महिला एकदम सड़क के किनारे चल रही थी, इसके बावजूद उसे टक्कर मारी गई। टक्कर मारने वाला युवक दिव्यांग है, इसके बावजूद वह कार चला रहा था।

पुलिस ने कार चालक लालपुर निवासी मदन मोहन शरण को हिरासत में ले लिया है। इस दौरान कार चालक के साथ स्थानीय लोगों ने मारपीट भी की है।

Mumbai : रणबीर कपूर की बहन की डेब्यू फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

मुंबई : (Mumbai) कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा (Comedian and actor Kapil Sharma) की नई फिल्म ‘दादी की शादी’ (Dadi Ki Shaadi) बॉक्स ऑफिस...

Explore our articles