spot_img

Ranchi: में कारचालक की बर्बरता, बारातियों को रौंदा, पांच की मौत, 30 से ज्यादा घायल

रांची:(Ranchi) झारखंड की राजधानी रांची के पास शादी के खुशी में डूबे घर पर मातम पसर गया। सोमवार आधी रात बाद करीब 2ः30 बजे एक अनियंत्रित कारचालक ने लड़की के घर के बाहर खड़े बारातियों को रौंद दिया। इनमें से पांच बारातियों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल गए। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।

यह लोमहर्षक वारदात ओरमांझी थाना क्षेत्र के सिकिदिरी-ओरमांझी पथ के सांडी चौक पर हुई है। लोगों ने इस बर्बरता पर सड़क पर मौत बिखेरने वाले आरोपित को दबोचकर जमकर पीटा। घायलों को रिम्स में भर्ती कराया गया है। अधिकतर पीड़तों की स्थिति गंभीर बताई गई है। बारात अनगड़ा थाना क्षेत्र के लुपुंग जारा गांव से सांडी कार्तिक महतो के यहां आई थी। मृतकों में तीन की पहचान हो गई है। यह हैं-महेश महतो, बालेश्वर महतो और शंकर महतो। पुलिस का कहना है कि आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles