spot_img
HomelatestRanchi : आईजी अभियान ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की

Ranchi : आईजी अभियान ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की

रांची : (Ranchi) लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर आईजी अभियान की अध्यक्षता में रविवार को समीक्षा बैठक हुई। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई। इसमें जिले के एसपी, रेंज के डीआईजी और जोनल आईजी शामिल हुए। इस दौरान चुनाव को लेकर क्या-क्या तैयारियां की गई हैं और क्या कमियां रह गई हैं, इस पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कई दिशा-निर्देश भी दिए गए।

झारखंड में 14 लोकसभा सीटें हैं, जिनमें पांच सीटें एसटी और एक सीट एससी के लिए आरक्षित है। राज्य में कुल मिलाकर 2.54 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। इनमें 22 लाख मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। राज्य में चौथे, पांचवे, छठवें और सातवें चरण में मतदान होगा। चार लोकसभा सीटों सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में 13 मई को चौथे चरण में मतदान होगा। चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में 20 मई को पांचवे चरण का मतदान होगा। गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में 25 मई को छठवें चरण में मतदान होगा। इनके अलावा राजमहल, दुमका और गोड्डा में एक जून को सातवें चरण में मतदान होगा।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर