spot_img

Ranchi : रांची के 39 परीक्षा केंद्रों में सीटेट की परीक्षा संपन्न, 40 हजार अभ्यर्थी हुए शामिल

रांची : (Ranchi) झारखंड के पांच शहरों में रविवार को सीटेट की परीक्षा (CTET examination) संपन्न हुई। रांची के 39 परीक्षा केंद्रों में भी परीक्षा हुई। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू हुई जो दोपहर 12.30 बजे तक चली। इस परीक्षा में करीब 40,000 अभ्यर्थी शामिल हुए। सीटेट की परीक्षा दो लेवल प्राइमरी और एलिमेंट्री में आयोजित की गयी। दोनों लेवल में 150-150 प्रश्न पूछे गये। परीक्षा में पास करने के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम 60 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। रांची के अलावा झारखंड के हजारीबाग, जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद में परीक्षा केंद्र बनाया गया था।

New Delhi : आंध्र प्रदेश के वीएचपी अध्यक्ष नंदीरेड्डी सैरेड्डी के निधन पर वीएचपी परिवार और हिंदू संगठनों ने जताया शोक

नई दिल्ली : (New Delhi) विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के आंध्र प्रदेश (Vishwa Hindu Parishad (VHP) in Andhra Pradesh) के दक्षिणी प्रांत के अध्यक्ष...

Explore our articles