
नई दिल्ली : (New Delhi) विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के आंध्र प्रदेश (Vishwa Hindu Parishad (VHP) in Andhra Pradesh) के दक्षिणी प्रांत के अध्यक्ष नंदीरेड्डी सैरेड्डी (Nandireddy Saireddy) के आकस्मिक निधन से पूरे वीएचपी परिवार और हिंदू संगठनों ने शोक व्यक्त किया है।
सैरेड्डी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार (VHP International President Alok Kumar) ने रविवार को कहा कि उनका जाना पूरे संगठन के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा, “कुरनूल को अपना मुख्य केंद्र बनाकर कार्य करने वाले सैरेड्डी दोनों तेलुगु राज्यों (आंध्र प्रदेश और तेलंगाना) में अनगिनत हिंदुत्व कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा के स्रोत थे। सामाजिक सेवा और धर्म की रक्षा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता हमेशा अनुकरणीय रहेगी।”
वीएचपी ने कहा कि उनका निधन हिंदू संगठनों और पूरे वीएचपी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को सद्गति प्रदान करें और उनके परिवार और कार्यकर्ताओं को इस अपार क्षति को सहन करने की शक्ति और साहस प्रदान करें।
संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल (National Spokesperson, Vinod Bansal) द्वारा जारी सूचना के अनुसार दिवंगत नंदीरेड्डी का अंतिम संस्कार सोमवार सुबह (18 मई) करीब 9:00 बजे कुरनूल शहर (Kurnool city) में किया जाएगा। अंतिम संस्कार में संगठन के कई वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।


