spot_img

Kathmandu : नेपाल के कामिरिता शेरपा ने ३२वीं बार एवरेस्ट के सफल आरोहण का विश्व कीर्तिमान बनाया

Kathmandu: Nepal's Kami Rita Sherpa Sets World Record with 32nd Successful Ascent of Everest

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के पर्वतारोही कामिरिता शेरपा ने (Kami Rita Sherpa) आज 32वीं बार सफलतापूर्वक माउंट एवरेस्ट (सगरमाथा) के शिखर पर चढ़ाई कर विश्व कीर्तिमान बनाया। 56 वर्षीय कामिरिता ने आज सुबह 10:12 बजे दुनिया की सबसे ऊंची चोटी सगरमाथा (Sagarmatha—the world’s highest peak) का सफल आरोहण किया। सेवेन समिट ट्रेक्स कंपनी ने यह जानकारी दी ।

कामिरिता ‘एवरेस्ट मैन’ (Everest Man) के नाम से प्रसिद्ध हैं। सबसे अधिक बार सगरमाथा पर चढ़ाई करने का विश्व रिकॉर्ड उनके ही नाम दर्ज है। सेवेन समिट ट्रेक्स ने फेसबुक पर लिखा, “32वीं बार सफल आरोहण के बाद कामिरिता और उनकी टीम फिलहाल बेस कैंप की ओर लौट रही है। उनके सुरक्षित अवतरण की कामना करते हुए काठमांडू में भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है।”

सन् 1994 से सगरमाथा आरोहण यात्रा शुरू करने वाले कामिरिता ने 2026 तक पर्वतारोहण के क्षेत्र में अद्वितीय और अतुलनीय सफलता हासिल कर ली है। उन्हें केवल नेपाल का राष्ट्रीय गौरव ही नहीं, बल्कि विश्व पर्वतारोहण समुदाय (global mountaineering community) के एक श्रेष्ठ प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है।

इसी तरह ‘माउंटेन क्वीन’ के नाम से प्रसिद्ध लाक्पा शेरपाा (Lakpa Sherpa—known as the “Mountain Queen”) ने आज सुबह 9:30 बजे 11वीं बार सगरमाथा का आरोहण करते हुए महिला पर्वतारोहियों में सबसे अधिक बार एवरेस्ट फतह करने का विश्व रिकॉर्ड कायम किया। यह जानकारी पर्यटन विभाग के निदेशक हिमाल गौतम (Himal Gautam, Director of the Department of Tourism) ने दी। सन 1973 में संखुवासभा के मकालु–2 में जन्मी लाक्पा ने नेपाल के पर्वतारोहण इतिहास में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ दिया है।

Kolkata : अंबाती रायडू ने सुनील नरेन को बताया आईपीएल का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी

कोलकाता : (Kolkata) पूर्व भारतीय बल्लेबाज अंबाती रायडू (Former Indian batsman Ambati Rayudu) का मानना है कि सुनील नरेन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के...

Explore our articles