spot_img

Ranchi: मुख्यमंत्री गिरिडीह में आज करेंगे परिसंपत्तियों का वितरण

रांची: (Ranchi) मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को गिरिडीह जायेंगे। झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के पिता स्व. शंभूनाथ विश्वकर्मा के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे इससे पहले हेलीकॉप्टर से डुमरी के केबी सहाय हाई स्कूल मैदान जाएगे। डुमरी में आयोजित कार्यक्रम में परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे।

मुख्यमंत्री करोड़ों की योजना का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। इसके बाद गिरिडीह विधायक के आवास पर श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरे को लेकर शहर में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है।सीएम के आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन रेस है। उनके आगमन पर जाम की स्थिति न हो, इसको लेकर भी योजना बनाई जा चुकी है। इसके साथ ही साफ-सफाई को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

डुमरी स्थित कार्यक्रम में सभास्थल, पार्किंग की व्यवस्था, लाभुकों के बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था के अलावा पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री बोड़ो हवाईअड्डा से हेलीकॉप्टर में रांची लौटेंगे।

Mumbai : आलिया भट्ट के बचाव में आए अली गोनी

मुंबई : (Mumbai) अभिनेत्री आलिया भट्ट (Actress Alia Bhatt) इन दिनों 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026' (Cannes Film Festival 2026) में अपने ग्लैमरस लुक्स को...

Explore our articles