spot_img

Ranchi: ट्रेन हादसे के दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करे केंद्र सरकार: राजेश ठाकुर

रांची: (Ranchi) ओडिशा में बालासोर में तीन ट्रेनों की भीषण टक्कर में यात्रियों की मौत पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने गहरा शोक संवेदना प्रकट किया है। साथ ही मृतकों के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रेल हादसे में जो भी यात्रियों की मृत्यु हुई है उनके परिवार के साथ पूरा कांग्रेस परिवार संवेदना व्यक्त करता है एवं इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि भविष्य में इस तरह की दुर्घटना न घटे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार इस घटना को गंभीरता से लेते हुए दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करे और इस घटना की जिम्मेवारी रेल मंत्री स्वयं लें।

New Delhi : सीएनजी कीमतों में फिर एक रुपए की बढ़ोतरी, दिल्ली में 80.09 रुपये प्रति किलो

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) (Delhi-National Capital Region) में संपीड़ित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) की कीमतों में तीन दिन के भीतर...

Explore our articles