spot_img

Ranchi : बैडमिंटन खिलाड़ी युवक से शादी करने के लिए बक्सर की युवती रांची पहुंची

रांची : डोरंडा के रहने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी युवक से शादी करने के लिए बक्सर की युवती रांची पहुंच गयी है। इसकी जानकारी मिलने पर युवती के परिजन भी रांची आ गये और युवक के घर वालों को धमकी दे रहे है। इस संबंध में युवती ने डाेरंडा थाना में सुरक्षा की गुहार लगायी है।

युवती ने डोरंडा थाना में दिये आवेदन में लिखा है कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से शादी कर रही है। लेकिन उसके घर वाले उसे ऐसा करने से मना कर रहे हैं। युवक (22) और युवती (20) दोनों बैंडमिंटन खिलाड़ी हैं, दिल्ली में इन दोनों की बीच प्यार हुआ, उसके बाद दोेनों शादी के लिए तैयार हो गये। युवक रांची के डोरंडा स्थित एक सरकारी कार्यालय में कार्यरत है। वह रविवार को दिल्ली से ट्रेन से रांची आया था तो युवती के परिजनों ने उसे स्टेशन पर जीआरपी से शिकायत की, उसके बाद उसे हिरासत में लिया गया। बाद में उसके संबंध में रेल के उच्च पुलिस अधिकारियों को सच्चाई बताया गया तो उसे छोड़ दिया गया। रांची के एसएसपी से भी युवक और युवती को सुरक्षा देने की गुहार लगायी गयी है।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles