spot_img

Ranchi : व्यवसायी विष्णु अग्रवाल ईडी के पांच दिनों की रिमांड पर

रांची: (Ranchi) बरियातू रोड स्थित चेशायर होम रोड स्थित एक एकड़ की जमीन खरीद मामले में गिरफ्तारी के बाद जेल भेजे गए व्यवसायी विष्णु अग्रवाल से ईडी पांच दिनों तक पूछताछ करेगी। ईडी के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की कोर्ट ने विष्णु अग्रवाल से पूछताछ के लिए पांच दिनों की रिमांड दी है।

ईडी के रिमांड मांगे जाने का विष्णु अग्रवाल के अधिवक्ता ने विरोध किया लेकिन ईडी की ओर से मौजूद विशेष लोक अभियोजक रमित सतेंद्र ने अदालत को बताया कि जमीन घोटाले से जिन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है, उनमें विष्णु अग्रवाल भी शामिल हैं। उनसे पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने विष्णु अग्रवाल को पांच दिनों के लिए ईडी रिमांड की मंजूरी दे दी।

इससे पूर्व मंगलवार को विष्णु अग्रवाल से ईडी ने पूछताछ के लिए सात दिनों की रिमांड की मांग की थी। विष्णु अग्रवाल पर चेशायर होम रोड की एक एकड़ की जमीन गलत ढंग से खरीदने का आरोप है।

Dehradun : पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून : (Dehradun) उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (BJP) के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी (Bhuwan Chandra Khanduri)...

Explore our articles