spot_img

Ranchi : बांग्ला सांस्कृतिक मेले का आयोजन पांच मई से, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

रांची : बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पांच से सात मई तीन दिवसीय बांग्ला सांस्कृतिक मेले का आयोजन मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम में किया जा रहा है। मेले का उद्घाटन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सुप्रीमो शिबू सोरेन करेंगे। इसे लेकर बुधवार को आयोजन समिति के सदस्य सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस वार्ता की।

उन्होंने कहा कि मेले के मुख्य मंच का नामकरण बांग्ला कविता और नाटक के प्रथम रचयिता माइकल मधुसूदन दत्त के नाम पर किया गया है। उनके 200वें साल के जश्न का साक्षी रामदयाल मुंडा फुटबॉल स्टेडियम बनेगा। सुप्रियो ने कहा कि माइकल को पायोनियर ऑफ बंगाल लिटरेचर के नाम से जाना जाता है। शाम सात बजे आयोजन स्थल पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मेले के पहले दिन कोलकाता के डांस बाय डांसर गिल्ड और कोलकाता की मौलाली रंगशिल्पी के की ओर से ड्रामा की प्रस्तुति होगी।

भट्टाचार्य ने बताया कि छह मई को विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश का आगमन बांग्ला सांस्कृतिक मेले में होगा। इस दिन कोलकाता के पंचम म्यूजिकल ग्रुप की ओर से बांग्ला आर्केस्ट्रा की प्रस्तुति होगी। जबकि समापन कार्यक्रम में सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन और ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम मौजूद रहेंगे।

New Delhi : महंगाई कम करने के बजाय जनता की परेशानियां बढ़ा रही सरकार : कांग्रेस

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार (Central Government)...

Explore our articles