spot_img

Ranchi: श्री राणी सती मंडल का 42वां वार्षिक महोत्सव तीन सितंबर को

रांची:(Ranchi) श्री राणी सती मंडल का 42वां वार्षिकोत्सव तीन सितंबर को सुबह 6.30 बजे शुरू होगा और रात नौ बजे महाआरती के साथ संपन्न होगा। मारवाड़ी भवन रांची में महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। अध्यक्ष विनोद झुनझुनवाला ने मंगलवार को बताया कि महोत्सव के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित की गई है। संयोजक निर्मल बुधिया को बनाया गया है।

न्होंने बताया कि महोत्सव में कोलकाता की निशा सोनी मंगला पाठ करेंगी। महोत्सव में देश के ख्यातिप्राप्त भजन गायक मोनू मोर भी भजनों की गंगा प्रवाहित करेंगे। उन्होंने बताया कि आयोजन स्थल पर 15000 वर्गफुट का वाटर प्रूफ पंडाल बनाया जा रहा है। पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में अभी से उपाध्यक्ष राजेंद्र केडिया ,सचिव अरविंद मंगल ,संयोजक निर्मल बुधिया और कोषाध्यक्ष राजेश पोद्दार सहित अन्य लोग जुटे हुए है।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles