spot_img

Ranchi: झारखंड प्रशासनिक सेवा के 114 अफसर का तबादला

रांची: (Ranchi) झारखंड प्रशासनिक सेवा (झाप्रसे)के 114 अधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया गया है। इस संबंध में पांच अलग अलग अधिसूचना जारी की गई है। पहली अधिसूचना में 56 अधिकारियों का पदस्थापन किया गया है। देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल को हजारीबाग नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। वहीं गिरजा शंकर प्रसाद को संयुक्त सचिव उत्पाद विभाग और पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत विजय कुमार गुप्ता को संयुक्त सचिव पर्यटन विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।

कार्मिक विभाग ने 35 अफसर की सेवा भूमि सुधार उपसमाहर्ता के पद के लिए भूमि राजस्व विभाग को सौंप है। वहीं 18 जिला पंचायती राज पदाधिकारी की सेवा के लिए पंचायती राज विभाग को दी है। इसके अलावा दो अधिकारियों की सेवा अंचल अधिकारी के पद के लिए दी गई है जबकि तीन अधिकारियों की सेवा प्रखंड विकास पदाधिकारी के लिए ग्रामीण विकास विभाग को दी गई है। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने गुरुवार देर रात अधिसूचना जारी कर दिया है।

Explore our articles