spot_img

Rajgarh: पिकअप वाहन से क्रूरतापूर्वक भरे छह गौवंश जब्त, दो गिरफ्तार

राजगढ़:(Rajgarh) जीरापुर थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर खिलचीपुर नाका से घेराबंदी कर पिकअप वाहन को पकड़ा। तलाशी लेने पर वाहन में ठूंस-ठूंस कर भरे छह गौवंश (insects) मिले, जिन्हें कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। वहीं मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपितों के खिलाफ पशु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार रूपेश (36)पुत्र बृजमोहन गुप्ता निवासी विठ्ठलेश काॅलोनी जीरापुर की सूचना पर बीती रात खिलचीपुर नाका से घेराबंदी कर पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 42 जेड बी 7523 को पकड़ा। तलाशी लेने पर वाहन में छह गौवंश मिले, जिन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया वहीं मौके से मुकेश (30)पुत्र देवीलाल तंवर और कल्लूलाल (22) पुत्र भंवरलाल तंवर निवासी खाजली थाना भोजपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 4, 6, 9 मप्र.गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004, धारा 11(1) घ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles