spot_img

Rajasthan : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी महिलाएं

Rajasthan: Women will be able to travel free of cost in roadways buses on International Women's Day

जयपुर: (Jaipur) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (आठ मार्च, 2023) पर राजस्थान में महिलाएं एवं बालिकाएं रोडवेज की बसों में निशुल्क सफर कर सकेंगी। सरकार की ओर से जारी एक बयान से यह जानकारी मिली।वहीं, राज्य में रोडवेज की साधारण बसों के किराए में महिलाओं को मिलने वाली छूट को बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है।सरकारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह छूट राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (आरएसआरटीसी) की बसों में रहेगी।

प्रस्ताव के अनुसार, यह सुविधा राजस्थान की सीमा में राजस्थान रोडवेज की समस्त साधारण एवं द्रुतगामी बसों में मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य में लगभग 8.50 लाख महिलाओं एवं बालिकाओं के बसों में यात्रा करने का अनुमान है। इस पर लगभग 7.50 करोड़ रुपये का वित्तीय भार अनुमानित है।
वहीं, एक अन्य फैसले में मुख्यमंत्री गहलोत ने महिलाओं को आरएसआरटीसी की साधारण बसों में राज्य की सीमा में किराए की छूट में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

राजस्थान रोडवेज की साधारण बसों में छूट 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत की गई है। यह छूट एक अप्रैल, 2023 से लागू की जाएगी। साथ ही, साधारण बसों की अतिरिक्त शेष श्रेणी की बसों में महिलाओं को 30 प्रतिशत छूट यथावत रहेगी। इस निर्णय से राज्य सरकार पर लगभग 3.50 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वार्षिक वित्तीय भार आएगा।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में छूट बढ़ाने के संबंध में घोषणा की थी। उक्त घोषणा के संदर्भ में यह मंजूरी दी गई है।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles