spot_img

Raipur : फिल्म आदिपुरुष में भगवान श्रीराम का मजाक बनाया गया : केंद्रीय मंत्री रेणुका

रायपुर: (Raipur) बॉलीवुड फिल्म आदिपुरुष को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। वहीं अब छत्तीसगढ़ में भी फिल्म को बैन करने की मांग उठने लगी है।उल्लेखनीय है कि शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश ने फिल्म आदिपुरुष को स्तरहीन बताया है साथ ही उन्होंने कहा है कि यदि प्रदेश की जनता मांग करती है तो प्रतिबंध लगाने पर विचार किया जाएगा। रविवार को केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने ट्वीट कर आदिपुरुष पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने कहा है कि इस फिल्म में भगवान श्री राम का मजाक बनाया गया है। फिल्म को बैन किया जाना चाहिए।

इससे पहले सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट करके लिखा था कि मैंने ‘आदिपुरुष’ के बारे पढ़ा और सुना। अत्यधिक पीड़ा हो रही है कि आख़िर कैसे सेंसर बोर्ड ने एक ऐसी फ़िल्म को प्रमाण पत्र दे दिया जो हमारी आस्था से खिलवाड़ कर रही है, हमारे आराध्य का मजाक उड़ा रही है। केंद्र सरकार को इसका जवाब देना होगा। हमारे भाँचा राम का अपमान हम नहीं सहेंगे, ज़िम्मेदार लोग माफ़ी मांगें।

Explore our articles