spot_img

Raipur: स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में एडमिशन की अंतिम तिथि पांच मई

रायपुर:(Raipur) राज्य के समस्त स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी तथा हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालयों में सत्र 2023-24 में विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए ऑनलाइन और आफलाइन आवेदन पांच मई 2023 तक किया जा सकता है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (SEJS) पोर्टल में आनलाइन आवेदन और एडमिशन फार्म डाउनलोड कर सकते हैं।

संचालक लोक शिक्षण छत्तीसगढ़ ने राज्य के समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी तथा हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालयों में सत्र 2023-24 में विद्यार्थियों के प्रवेश प्रक्रिया के लिए समय निर्धारित किया है। प्रदेश में पूर्व सत्र में 247 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तथा 32 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय संचालित थे तथा सत्र 2023-24 में प्रदेश में नये 101 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रारंभ किये जाने हेतु बजट में स्वीकृति की गई है।

इन समस्त विद्यालयों में सत्र 2023-24 में छात्र-छात्राओं के एडमिशन हेतु समय निर्धारित की है। अधिक आवेदन की स्थिति में लॉटरी के माध्यम से सीट आवंटन 05 मई से 10 मई 2023 तक किया जाएगा। एडमिशन की अन्य आवश्यक कार्यवाही 11 मई से 15 मई 2023 तक किया जाएगा। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में कक्षा पहली में प्रवेश हेतु विद्यार्थी की आयु 31 मई 2023 की स्थिति में 5 वर्ष से 6 वर्ष 6 माह के मध्य होनी चाहिये।

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय में उसी विद्यालय में पूर्व से अध्ययनरत छात्रों को अगली कक्षा में प्रवेश हेतु आवेदन की आवश्यकता नहीं होगी। कन्या विद्यालयों को छोड़कर शेष विद्यालयों में सह शिक्षा होगी। स्कूल की क्षमता अनुसार प्रवेश देने का अधिकार कलेक्टर की अध्यक्षता वाले सोसायटी को होगा। इन विद्यालयों में कक्षा 6वीं एवं कक्षा 9वीं में प्रवेश सोसायटी के निर्णय अनुसार लिये जायेंगे।

Washington : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जोर का झटका

अमेरिकी संसद में ईरान जंग रोकने वाला प्रस्ताव पासवाशिंगटन : (Washington) अमेरिकी संसद में मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की (President Donald Trump) सैन्य...

Explore our articles