spot_img

Mumbai : सोशल मीडिया पर छाया ‘मेलोडी’ का खुमार

Mumbai: 'Melody' Craze Sweeps Social Media

कृति खरबंदा ने फाेटो शेयर कर पूछा- इतनी चॉकलेटी क्यों है?
मुंबई : (Mumbai)
अभिनेत्री कृति खरबंदा (Actress Kriti Kharbanda) ने इंस्टाग्राम पर ब्राउन रंग की खूबसूरत ड्रेस में अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं। इसे साझा करते हुए उन्होंने कुछ ऐसा कैप्शन भी डाला कि सभी का ध्यान उस पर चला गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) इन दिनों इटली के दौरे पर हैं। बुधवार को इटली पहुंचने के बाद उन्होंने वहां से अपनी और इटली प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Italian Prime Minister Giorgia Meloni) से मुलाकात की कुछ तस्वीरें साझा कीं। वहीं मेलोनी ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि पीएम मोदी उनके लिए भारत से मेलोडी टॉफी लेकर गए हैं।

जब से यह वीडियो सामने आया तभी से ‘मेलोडी’ (‘Melody’) ट्रेंड छाया हुआ है। इसी तर्ज पर अभिनेत्री कृति खरबंदा ने भी एक पोस्ट साझा की।

ब्राउन रंग की ड्रेस में पोस्ट की तस्वीर
अभिनेत्री कृति खरबंदा ने बुधवार को सोशल मीडिया पर भूरे (ब्राउन) रंग की खूबसूरत ड्रेस में अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं। जिसका रंग ‘मेलोडी’ टॉफी से मिल रहा था। इसके साथ एक्ट्रेस अपनी पोस्ट को कैप्शन दिया- ‘ये मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है?’ यह पोस्ट सभी को काफी पसंद आई। जिसके बाद उनकी पोस्ट पर फैंस ने जमकर रिएक्शन दिए।

क्यों ट्रेंड कर रहा ‘मेलोडी’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इटली दौरे पर वहां की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की थी। जिसकी तस्वीरें भी मेलोनी ने शेयर की थीं। वहां पीएम मोदी ने मेलोनी की भारत की मशहूर ‘मेलोडी’ चॉकलेट गिफ्ट की थी। जिसके बाद से ही लोगों ने इसपर तरह -तरह के मीम्स बनाने शुरू कर दिए थे। पीएम मोदी का यह गिफ्ट न सिर्फ इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहा है बल्कि  यह भारत और इटली के बीच कूटनीतिक और व्यापारिक साझेदारी को भी प्रदर्शित करता है।

Mumbai/London : लंदन की बसों पर दिखी महाराष्ट्र पर्यटन की झलक

मुंबई/लंदन : (Mumbai/London) महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वेयर पर धूम मचाने के बाद, अब महाराष्ट्र पर्यटन विभाग का ‘अद्वितीय...

Explore our articles