spot_img

Mainpuri: मैनपुरी उपजिलाधिकारी वीरेन्द्र कुमार मित्तल का अस्पताल में निधन

मैनपुरी:(Mainpuri) जनपद में उपजिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार मित्तल (Virendra Kumar Mittal) का गुरुवार को एक अस्पताल में निधन हो गया। चिकित्सकों ने उनकी मौत की वजह हार्टअटैक बतायी है।

पीसीएस अधिकारी वीरेंद्र कुमार मित्तल वर्तमान में जिलाधिकारी कार्यालय से सम्बद्ध थे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निकाय चुनाव की घोषणा के बाद उन्हें नगर पंचायत ज्योंती खुड़िया का निर्वाचन अधिकारी बनाया था।

सिविल लाइन स्थित आवास पर गुरुवार सुबह वे मतदान संपन्न कराने के लिए तैयार हो रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके सीने में दर्द उठा। घरवाले आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, सीडीओ सहित तमाम प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है।

Washington : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जोर का झटका

अमेरिकी संसद में ईरान जंग रोकने वाला प्रस्ताव पासवाशिंगटन : (Washington) अमेरिकी संसद में मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की (President Donald Trump) सैन्य...

Explore our articles