spot_img
Home Raipur Raipur: जगदलपुर में कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन आज

Raipur: जगदलपुर में कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन आज

0
158

रायपुर:(Raipur) छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आज (Friday) कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन में कई दिग्गज नेता हिस्सा लेंगे। सम्मेलन सुबह 11 बजे से शुरू होगा। सम्मेलन में कांग्रेस बूथ कमेटियों के कामकाज की समीक्षा होगी।

छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। सम्मेलन में बस्तर संभाग में पिछले विधानसभा चुनाव का प्रदर्शन दोहराने की रणनीति तैयार की जाएगी। सैलजा गुरुवार को जगदलपुर पहुंच गई हैं। सह प्रभारी सांसद सप्तगिरी शंकर उल्का, विजय जांगिड़, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और अन्य नेता भी जगदलपुर पहुंच चुके हैं। मंत्री कवासी लखमा पहले से ही बस्तर के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री बघेल आज सुबह पहुंचेंगे।