spot_img

Raipur: : प्रदेश में कोरोना के मिले 24 नए मरीज, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 131

रायपुर:(Raipur) छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना के नए मरीज सामने आ रहे हैं (New Corona patients), जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश में बीते 24 घंटों में 24 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इन मरीजों के मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

उल्लेखनीय है कि, प्रदेश में 24 नए मरीज मिलने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 131 तक पहुंच गई है। वहीं दूसरी तरफ 31 मरीज गृह पृत्थकरण के जरिए स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटों में सामने आए मरीजों के बाद प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 0.57 प्रतिशत हो गई है। छत्तीसगढ़ में सामने आए मरीजों में सबसे ज्यादा मरीज राजधानी रायपुर से मिले हैं। रायपुर से 11, रायगढ़ से 5, कांकेर से 3, दुर्ग से 2, बेमेतरा, जांजगीर, सुकमा से एक-एक मरीज की पहचान हुई है।

Washington : अमेरिका में एयर शो के बीच दो लड़ाकू विमान टकराए

चालक दल के चारों सदस्य सुरक्षित, इवेंट रदवाशिंगटन : (Washington) अमेरिका के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में स्थित इडाहो राज्य में आयोजित गनफाइटर स्काइज (Gunfighter...

Explore our articles