spot_img

Raigarh: महिला की गोली मारकर हत्या, आरोपित फरार

रायपुर:(Raigarh) लैलूंगा थाना क्षेत्र के दियागढ़ गांव में बुधवार रात एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आरोपित फरार है। पुलिस मामले की पतासाजी कर रही है।

लैलूंगा थाना से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार रात दियागढ़ गांव में 55 वर्षीय महिला दुर्वती अपने घर के दरवाजे पर सो रही थी , तभी अंधेरे में एक आदमी ने गोली चलाकर महिला की हत्या कर दी । पुलिस का अनुमान है कि संभवतः आरोपी घर में घुसने की कोशिश की हो और उस महिला के कारण नाकाम रहा हो, इसलिए उसे गोली मार दी। हालांकि अभी तक हत्या का सही कारण ज्ञात नहीं हो सका है।

बताया गया है कि आरोपित की पहचान पुलिस ने कर ली है और उसे पकड़ने के लिए क्षेत्र में नाकेबंदी भी की है। अभी तक आरोपित पुलिस गिरफ्त से बाहर है। धर्मजयगढ़ क्षेत्र के एसडीओपी दीपक मिश्रा घटनास्थल पर मौजूद हैं। फोरेंसिक एक्सपर्ट भी आ चुके हैं जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा।

Barcelona : बार्सिलोना लगातार आठवीं बार अंतिम-4 में

बार्सिलोना : (Barcelona) बार्सिलोना (Barcelona) ने चिर प्रतिद्वंदी रियाल मैड्रिड को 6-0 से रौंदकर और गुरुवार को महिला चैंपियंस लीग (Women's Champions League) फुटबॉल...

Explore our articles