spot_img

Pune : फर्जी दस्तावेजों के जरिये पुणे में रह रहा पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

पुणे : जाली दस्तावेजों की मदद से महाराष्ट्र के पुणे शहर में अवैध रूप से रहने के आरोप में 22 वर्षीय एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की मां भारतीय है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। खड़क पुलिस ने मोहम्मद अमन अंसारी के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के अलावा पासपोर्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के पिता पाकिस्तानी नागरिक हैं। पुलिस उपायुक्त (जोन-1) संदीप सिंह ने कहा, ‘‘लड़के (अंसारी) का जन्म कराची में हुआ था। उसकी मां भारतीय और पिता पाकिस्तानी हैं। वे कराची से दुबई चले गए, जहां लड़के ने पढ़ाई की। वर्ष 2015 में, मां-बेटे भारत आ गए और अपने रिश्तेदारों के साथ पुणे में रहने लगे। उस समय उनके पास वैध वीजा था।’’अधिकारी ने कहा कि अंसारी ने शहर के एक स्कूल और बाद में एक जूनियर कॉलेज में पढ़ाई की, लेकिन इस बीच उसका वीजा समाप्त हो गया। उन्होंने कहा, ‘‘उसे अपने वीजा के नवीनीकरण के लिए आवेदन करना चाहिए था या उचित प्रक्रिया का सहारा लेना चाहिए था। इसके बजाय, उसने फर्जी तरीके से आधार कार्ड प्राप्त किया और इसके जरिये भारतीय पासपोर्ट मिल गया।’’ पुणे पुलिस की विशेष शाखा के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हम इस बात की जांच करेंगे कि अंसारी को आधार कार्ड और भारतीय पासपोर्ट कैसे मिला।’’

Mumbai : लॉस एंजिल्स में हुई फिल्म ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

रणबीर के ‘श्रीराम’ अवतार की झलक दिखाई दीमुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Bollywood actor Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण'...

Explore our articles