spot_img

Prayagraj : यूपीएसआरटीसीः अब साधारण बसों का भी मिलेगा रिजर्व टिकट

Prayagraj: UPSRTC: Now reserved tickets for ordinary buses will also be available

आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj)
यूपीएसआरटीसी की साधारण बसों में भी अब काउंटर से टिकट प्राप्त किया जा सकेगा। इसके लिए आज प्रयागराज मंडल के चार काउंटरों का शुभारंभ किया गया। इसमें एक आरक्षण काउंटर सिविल लाइंस और दूसरा जीरो रोड बस डिपो में है। जबकि तीसरा आरक्षण काउंटर मिर्जापुर और चौथा प्रतापगढ़ बस स्टेशन में खोला गया है। उत्तर प्रदेश रोडवेज ट्रांसपोर्ट कारोपरेशन केद्वारा काउंटर टिकट की सुविधा अभी तक निगम की वातानुकूलित बसों में उपलब्ध थी।
मंगलवार एक नवंबर को निगम के द्वारा उक्त चार स्थानों पर बनाए गए आरक्षण काउंटर से टिकट बुकिंग की शुरुआत की गई। इन काउंटर से यात्री संबंधित रूटों का टिकट प्राप्त कर सकेंगे। साधारण बसों के लिए टिकट की यह सुविधा फिलहाल काउंटर से उपलब्ध है, निकट भविष्य में यह सुविधाआनलाइन भी उपलब्ध होगी। इस काउंटर के जरिए साधारण बसों में यात्रा तिथि के 30 दिन पहले से आरक्षण करवाने की सुविधा प्रदान की जाएगी।
आरक्षित टिकट पर बस नंबर के साथ, सीट नंबर और बस के रवाना होने व गंतव्य पर पहुंचने का समय भी दर्ज होगा। आरक्षण के लिए मूल किराए के साथ 20 रुपये प्रति यात्री अतिरिक्त भुगतान करना होगा।
निगम के रीजनल मैनेजर एमके त्रिवेदी ने कहा, साधारण यात्री बसों में आरक्षित टिकट की सुविधा अभी बस स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर ही उपलब्ध होगी, जल्द ही इसे ऑनलाइन किया जाएगा, ताकि यात्री इस सुविधा का आसानी से लाभ उठा सकें। आरएम ने बताया कि एक नवंबर को सिविल लाइंस बस अड्डा, जीरोरोड बस स्टेशन के अलावा गैरजनपद में मिर्जापुर और प्रतापगढ़ बस स्टेशन पर आरक्षण काउंटर खोला गया है।

New Delhi : आईसीसी ने घोषित की टी-20 विश्व कप की इनामी राशि, भारतीय टीम को मिले 26,39,423 अमेरिकी डॉलर

नई दिल्ली : (New Delhi) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) (International Cricket Council) ने आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 के समापन के बाद खिलाड़ियों...

Explore our articles