spot_img
Home latest Mumbai : शिक्षक को प्रमोशन देने के नाम पर रिश्वत लेने वाले...

Mumbai : शिक्षक को प्रमोशन देने के नाम पर रिश्वत लेने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार

0
62
Mumbai: Three accused arrested for accepting bribes in exchange for a teacher's promotion

मुंबई : (Mumbai) एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) (Satara team of the Anti-Corruption Bureau) की सातारा टीम ने एक शिक्षक से तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें चंद्रहार पाटिल रुरल इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष, एक लाइब्रेरी क्लर्क और एक प्राइवेट एजेंट (Chandrahar Patil Rural Institutions, a library clerk, and a private agent) शामिल है। इस मामले की गहन छानबीन एसीबी की टीम कर रही है।

एसीबी के अनुसार शिकायतकर्ता शिक्षक चंद्रहार पाटिल रुरल इंस्टीट्यूशंस में कार्यरत हैं। शिकायतकर्ता को प्रमोशन दिलाने के लिए अध्यक्ष अजीत रामचंद्र पाटिल (59), लिपिक सदाशिव गूजर (42) और रवींद्र गणपति पवार ने तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने एसीबी की सातारा टीम के पास शिकायत दर्ज करवाई। एसीबी की टीम ने इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।