spot_img
Home INTERNATIONAL Kathmandu : दुबई में फंसे नेपाली यात्रियों के लिए विशेष विमान भेजने...

Kathmandu : दुबई में फंसे नेपाली यात्रियों के लिए विशेष विमान भेजने की तैयारी

0
49
Kathmandu: Preparations underway to send a special flight for Nepali passengers stranded in Dubai

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल एयरलाइंस कार्पोरेशन (एनएसी) (Nepal Airlines Corporation) दुबई एयरपोर्ट (Dubai Airport) पर फंसे नेपाली यात्रियों को लाने के लिए विशेष उड़ान भेजेगा। यह विशेष उड़ान बुधवार रात को दुबई के लिए प्रस्थान करेगी।

एनएसी के मुताबिक दुबई एयरपोर्ट (Dubai Airport) पर फंसे यात्रियों को लाने के लिए विशेष उड़ान भेजा जाएगा। काठमांडू से दुबई के लिए यह विशेष विमान आज रात 11:15 बजे प्रस्थान करेगा। इस विमान से नेपाल में रुके यात्रियों को दुबई ले जाया जाएगा और दुबई में फंसे यात्रियों को लेकर विमान गुरुवार को नेपाल लौटेगा।

एनएसी के कार्यकारी निर्देशक अमृतमान श्रेष्ठ (NAC Executive Director Amritman Shrestha) ने बताया कि अमेरिका–ईरान युद्ध शुरू होने के बाद फंसे यात्रियों को लाने के लिए करीब 12 दिन बाद पहली बार दुबई के लिए विशेष उड़ान संचालित की जा रही है। आज रात लगभग 280 यात्री काठमांडू से दुबई पहुंचेंगे। इस विशेष उड़ान का मुख्य उद्देश्य खासकर दुबई में फंसे यात्रियों की सुरक्षित स्वदेश वापसी है।

एनएसी स्पष्ट किया कि 28 फरवरी से 9 मार्च के बीच टिकट खरीद कर भी यात्रा नहीं कर पाने वाले यात्रियों को ही इस विशेष उड़ान में यात्रा करने की अनुमति होगी। साथ ही यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे यात्रा से पहले अपने टिकट को एनएसी से पुनः कन्फर्म करवा लें।

उड़ान तालिका-

आरए-229 (काठमांडू–दुबई): बुधवार रात 11:15 बजे प्रस्थान।

आरए-230 (दुबई–काठमांडू): गुरुवार सुबह 4:10 बजे नेपाल के लिए प्रस्थान।