spot_img

PRAYAGRAJ : ढोकरी में खेत के किनारे मिला अधेड़ का शव

आलोक गुप्ता
प्रयागराज : हंडिया कोतवाली क्षेत्र के ढोकरी गांव में रविवार को एक अधेड़ का शव खेत के किनारे पाया गया। स्थानीय लोगों द्वारा शव देखे जाने की सूचना पर मौके पर तमाम लोग जमा हो गए। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस उपायुक्त गंगानगर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को चीरघर भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक ढोकरी के ग्रामीण आज सुबह खेत की तरफ गए थे। इसी दौरान खेत में बाग के निकट मढ़ई पासी (55) का शव देखा। जैसे ही इसकी सूचना गांव में फैली, मौके पर लोगों का मजमा लग गया। खबर लगते ही हंडिया पुलिस मौके पर पहुंच गई और मौका मुआयना के उपरांत मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।इसके बाद पुलिस उपायुक्त गंगानगर भी मौके पर पहुंचे।
फारेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। इस मामले में परिजनों की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई और जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles