
जूनियर और सीनियर वर्ग में हुई प्रतियोगिता में टॉप फाइव बच्चों का मॉडल चुना गया
आलोक गुप्ता
प्रयागराज : सोमवार को कैंब्रिज हाईस्कूल एंड कॉलेज में सीसीए कार्यक्रम के तहत “साइंस एक्सपो” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जूनियर व सीनियर लेवल के बच्चों ने भाग लिया। कैंब्रिज हाईस्कूल एंट कालेज के छात्र अजय सिंह, तनीषा गुप्ता, वंशिका सुसारी, ज्योति द्विवेदी, ज्ञानेंद्र सोनी, कार्तिकेय, अनुराग, अमित, काजल सिंह, संजना सिंह, हर्ष सिंह, शांभवी सिंह, दीपावली सिंह, सृष्टि सिंह, उत्कर्ष सिंह, आदित्य राज, दीनदयाल मिश्र, आर्यन मिश्र, ओम राठौर, अनन्या लूथरा, दीपाली सिंह आदि ने राकेट लांचर, श्वसन प्रणाली, म्युजिकल मनी प्रिंटिंग, बारिश के पानी का संरक्षण, ज्वालामुखी प्रक्रिया, भूकंप सूचक यंत्र, उत्सर्जन प्रणाली, वायु प्रदूषण, ब्लूटूथ डीजे, जलप्रपात, संगम नगरी, वाइब्रेशन पर आधारित खिलौना, जलवायु परिवर्तन, रूम हिटर विद ब्लोवर, ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइट, क्लीनर आदि पर बेहतरीन प्रोजेक्ट/मॉडल प्रस्तुत किया।
जूनियर स्तर पर दीनदयाल मिश्र, दिव्यांशी सिंह, आर्यन मिश्र, आदित्य राज, मानवी, श्रृष्टि और सीनियर स्तर पर अंकुश सिंह, अनुराग सिंह, मानस कुमार, वंशिता सुसारि, काजल सेन, अजय, राजीव कुमार ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रबंधक संतोष त्रिपाठी ने बच्चों के कौशल, हुनर, कला की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे ही बच्चे पूर्व राष्ट्रपति व मिसाइल मैन अब्दुल कलाम आजाद के सपनों को साकार करते हुए अपने देश को एक मजबूत राष्ट्र बनाने में सफल होंगे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी बालेंद्र पांडेय, मणिशंकर दुबे, सौरभ प्रकाश, पंकज मिश्र, पंकज श्रीवास्तव, मनोज तिवारी, सुधीर नारंग, अखिलेश पांडेय, राजेश गोस्वामी, यज्ञवल्क्य द्विवेदी, रीतू सुसारी, सिम्मी गुप्ता, रीना गोस्वामी, रेखा सिंह, मधु, फलक, दीपा, स्मिता, नैना शिक्षक व शिक्षिका और अभिभावकगण उपस्थित रहे।

इनसेट……
बुद्धि परीक्षण प्रतियोगिता में आयुषि, ओमकार अव्वल
प्रयागराज. नवोदय शिक्षा केंद्र इंटर कॉलेज शंकरगढ़ में सोमवार को बुद्धि परीक्षण की प्रतियोगिता आयोजित की गई। सीनियर और जूनियर वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और बुद्धि-विवेक से प्रश्नों का उत्तर दिया। इस प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग से कक्षा 12 की आयुषि मिश्रा प्रथम व खुशी सिंह सेकंड, हर्ष मिश्रा सेकंड व पलक सिंह तृतीय रहीं। वहीं जूनियर वर्ग में ओमकार वर्मा प्रथम, शालिनी वर्मा सेकंड व संदीप सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर मुख्य मुख्य रूप से विद्यालय के प्रबंधक संतोष त्रिपाठी, प्राचार्य प्रताप बहादुर सिंह, ज्ञानेंद्र मिश्र, अशोक त्रिपाठी, विजय शंकर मिश्र, श्याम नारायण द्विवेदी, लक्ष्मी नारायण वर्मा, राजेश सिंह, कमलाकर सिंह, उत्तम सिंह, संदीप सिंह, दीपक विश्वकर्मा, पुष्पराज सिंह, प्रदीप मिश्र, आभा मिश्रा, कामिनी सिंह, अनीता सिंह, अर्चना सिंह, अच्युत त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।


