spot_img

Mumbai : ‘वाराणसी’ की शूटिंग में देरी

Mumbai: Delay in the Shooting of 'Varanasi'

मुंबई : (Mumbai) निर्देशक एसएस राजामौली (Director SS Rajamouli) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ” एक बार फिर चर्चा में है। फिल्म अपनी स्टारकास्ट और भव्य पैमाने के कारण पहले ही सुर्खियों में थी, लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय हालात (international circumstances) ने इसकी शूटिंग योजना को प्रभावित कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्य पूर्व में जारी तनाव के चलते फिल्म का विदेशी शेड्यूल रद्द कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि एसएस राजामौली ने अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष को देखते हुए यह फैसला लिया है। इसके बाद फिल्म की शूटिंग को फिलहाल हैदराबाद स्थानांतरित कर दिया गया है। टीम अब तेलंगाना के शमशाबाद इलाके (Shamshabad area of ​​Telangana) में अगले शेड्यूल की तैयारी कर रही है, जहां तकनीकी सेटअप तैयार किया जा रहा है।

फिल्म ‘वाराणसी‘ (‘Varanasi’)में महेश बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इस फिल्म के जरिए भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं, जिससे फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।

गौरतलब है कि हाल के समय में कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग भी अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों से प्रभावित हुई है, जिनमें ‘राका’, ‘किंग’, ‘ड्रैगन’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ शामिल हैं। ‘वाराणसी’ को 7 अप्रैल 2027 को तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज (on April 7, 2027, in Telugu, Hindi, Tamil, Malayalam, and Kannada languages) किया जाएगा।

Explore our articles