पुंछ: (Poonch) पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास रविवार को सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद बालाकोट सेक्टर के डाबी धरती इलाके में सेना और पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया है। इस दौरान सुरक्षाबलों ने आने-जाने सभी रास्तों को बंद कर दिया है। खबर लिखे जाने तक सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी था।


