spot_img

Poonch/Jammu : जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बारूदी सुरंग की चपेट में आया सैनिक

पुंछ/जम्मू: (Poonch/Jammu) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास शनिवार सुबह बारूदी सुरंग में हुए विस्फोट की चपेट में आकर सेना का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बारूदी सुरंग में विस्फोट उस समय हुआ, जब सैनिकों का एक समूह सुबह केरनी सेक्टर स्थित एक अग्रिम इलाके में गश्त कर रहा था।

अधिकारियों के मुताबिक, घायल सैनिक लांसनायक अंशुल रावत को तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई और बाद में उन्हें विशेष उपचार के लिए उधमपुर के कमान अस्पताल में ले जाया गया।उन्होंने बताया कि घुसपैठ रोकने की प्रणाली के तहत अग्रिम क्षेत्रों में बारूदी सुरंगें बिछाई जाती हैं, जो कभी-कभी बारिश से बह जाती हैं और इसके परिणामस्वरूप इस तरह की दुर्घटनाएं होती हैं।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles