spot_img

Poonch: पुंछ में पूर्व विधायक के घर पर विस्फोट

पुंछ: (Poonch) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले (Kashmir’s Poonch district) में एक पूर्व विधायक के घर पर विस्फोट की सूचना मिली है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सुरनकोट के पूर्व विधायक चौधरी मोहम्मद अकरम ने कहा कि यह घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे लसाना गांव में हुई और उनका परिवार इसमें बाल-बाल बचा, क्योंकि छर्रे उनके मकान के कई कमरों की छत को पार कर गए।

अकरम ने जम्मू में ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘मैं घटना के समय घर पर नहीं था। बाद में, मुझे पता चला कि एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ है, जिसके बाद कुछ गोलियां चलीं। घटना के तुरंत बाद पुलिस और सेना के अधिकारी मेरे घर आए और वे मामले की जांच कर रहे हैं।’’

अकरम ने पिछले साल जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आज़ाद के साथ एकजुटता में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने आज़ाद की डेमोक्रेटिक आज़ाद पार्टी से खुद को दूर कर लिया।

उन्होंने इस विस्फोट की गहन जांच की मांग की। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल से 12 बोर की बंदूक के खाली कारतूस मिले हैं।

उन्होंने बताया, “हमें पूर्व विधायक के घर के पास एक विस्फोट के बारे में पता चला और हम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर एक हैलोजन लाइट क्षतिग्रस्त पाई गई और 12 बोर की बंदूक के खाली कारतूस मिले।’’

Kathmandu : दुबई में फंसे नेपाली यात्रियों के लिए विशेष विमान भेजने की तैयारी

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल एयरलाइंस कार्पोरेशन (एनएसी) (Nepal Airlines Corporation) दुबई एयरपोर्ट (Dubai Airport) पर फंसे नेपाली यात्रियों को लाने के लिए विशेष उड़ान...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles