spot_img

पांच जोड़ बांसुरी

पांच जोड़ बांसुरी
वासंती रात के विह्वल पल आखिरी
पर्वत के पार से बजाते तुम बांसुरी
पांच जोड़ बांसुरी

वंशी स्वर उमड़-घुमड़ रो रहा
मन उठ चलने को हो रहा
धीरज की गांठ खुली लो लेकिन
आधे अंचरा पर पिय सो रहा

मन मेरा तोड़ रहा पांसुरी
पांच जोड़ बांसुरी

ठाकुर प्रसाद सिंह

जन्म: 01 दिसम्बर 1924 वाराणसी (उ.प्र.) प्रमुख कृतियां वंशी और मादल, महामाय (प्रबंधकाव्य), हारी हुई लड़ाई लड़ते हुए (कविता-संग्रह)।

Rohtak : रूस के फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी सुपवा की शॉर्ट फिल्म ‘जोगई परिवार’

3 जुलाई से यारोस्लावल, रूस में शुरू होगा फिल्म फेस्टिवलरोहतक : (Rohtak) दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (Pt. Lakhmi...

Explore our articles