Home Bihar Patna : बिहार के मुजफ्फरपुर में मामूली विवाद में जमकर हुई पत्थरबाजी,...

Patna : बिहार के मुजफ्फरपुर में मामूली विवाद में जमकर हुई पत्थरबाजी, इलाका पुलिस छावनी में तब्दील

0
358

पटना : बिहार में मुजफ्फरपुर शहर के सदर थाना क्षेत्र में सोमवार को मामूली विवाद के बाद उड़ी अफवाह पर दो पक्षों में झड़प हो गई। मौके पर असामाजिक तत्वों ने कई घरों के गेट पर ईंट पत्थर से वार किया गया। दोनों पक्ष के असामाजिक तत्वों ने मौके पर जमकर हंगामा किया। जिसके बाद दोनों पक्षों के तरफ से पत्थरबाजी की गई।

अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर में कई जगहों से जुलूस निकाला गया। इसी क्रम में जिले के सदर क्षेत्र के मझौलिया में भी एक पक्ष के द्वारा जुलूस निकला गया था। इसी दौरान मझौलिया में जुलूस में शामिल कुछ युवक तलवारबाजी से करतब दिखाते हुए जय श्री राम के नारे लगाने लगे। जिसका दूसरे पक्ष के स्थानीय लोगो ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि यह तलवारबाजी मत कीजिए। जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। मौके पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। साथ ही आस पास के घरों पर पत्थरबाजी करने लगे। कई घरों के गेट पर तलवार से हमला किया। जिसके बाद स्थानीय लोग भी आक्रोशित हो गए।

आक्रोशित लोग पत्थर चलाना शुरू कर दिया। जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोग मौके से भाग कर कुछ दूर पहुंचे और उधर से भी पत्थरबाजी शुरू कर दिया गया। इसकी सूचना मिलते ही एसडीएम पूर्वी अमित कुमार, एएसपी टाउन अवधेश दीक्षित, सदर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार, ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष, काजी मोहम्मदपुर थाना समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची। आक्रोशित लोगो को समझा बुझा का मामला को नियंत्रण में किया गया है। पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।

पूरे मामले पर एएसपी टाउन अवधेश दीक्षित ने बताया कि दो पक्षों में झड़प की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंची है। कुछ लोगो के द्वारा सोशल मीडिया पर बढ़ा चढ़ा कर दिखाया जा रहा है। ऐसा कुछ नही है। एक व्यक्ति चोटिल हुए है। उनको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी