Home latest Panna : बाघ से हुआ सामना तो डर कर पेड़ पर चढ़...

Panna : बाघ से हुआ सामना तो डर कर पेड़ पर चढ़ गया तेंदुआ, वीडियो वायरल

0
297

पन्ना : बाघ को जंगल का राजा और तेंदुए को जंगल का राजकुमार कहा जाता है। लेकिन यह दोनों एक दूसरे के जानी दुश्मन हैं। जब भी इनका आमना सामना होता है यह दुश्मनी निभाए बिना नहीं मानते। ऐसा ही नजारा मंगलवार को पन्ना टाइगर रिजर्व में देखा गया। जब अपने शिकार का पीछा कर रहे तेंदुआ का सामना अचानक बाघ से हो गया। फिर क्या था डर के मारे तेंदुआ शिकार को छोड़ पेड़ पर चढ़ गया। बाघ भी तेंदुए के पेड़ से उतरने के इंतजार में नीचे टहलते टहलते बैठ गया लेकिन तेंदुआ नीचे नहीं उतरा। पर्यटकों के द्वारा इस दुर्लभ नजारे को अपने कमरे में कैद किया गया है। जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। पन्ना टाइगर रिजर्व से इन दिनों एक से बढ़कर एक बाघों एवं अन्य वन्य प्राणियों के दुर्लभ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। जिनमें यह वीडियो अब तक के सबसे दुर्लभ वीडियो में से एक बताया जा रहा है।