Home Haryana Panchkula : नगर निगम प्रॉपर्टी टैक्स वसूली को लेकर हुआ सख्त

Panchkula : नगर निगम प्रॉपर्टी टैक्स वसूली को लेकर हुआ सख्त

0
169

पंचकूला : नगर निगम पंचकूला अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने के लिए एक बार फिर सख्त रूख अपना लिया है। नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने निगम का बकाया प्रॉपटी टैक्स वसूल करने का बीड़ा उठाया है। 645 प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टर को नोटिस भेजने की तैयारी कर ली है। जल्द ही सभी को नोटिस चसपा कर दिए जाएंगें। नोटिस के 7 दिनों में बकाया जमा ना कराने पर प्रॉपर्टी को सील करने की भी तैयारी कर ली है। नए नगर कमिश्नर की सख्ती के बाद अधिकारी व कर्मचारी अपनी नींद से वसूली के लिए जागें है।

बीते दिनों निगम ने ऐसे कुल 119 लोगों को नोटिस थमाया था जिनका प्रॉपर्टी टैक्स 10 लाख रुपए से ज्यादा बकाया था। अब निगम प्राइवेट और सरकारी कुल 645 प्रॉपर्टी को नोटिस थमाने वाला है जिनका प्रॉपर्टी टैक्स 1 लाख से ज्यादा बकाया है। प्रॉपर्टी टैक्स जमा नही करवाने वालों में अधिकतर बड़े प्राईवेट स्कूल व सरकारी कार्यालय भी है। निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि 645 में से 458 प्राइवेट प्रॉपर्टी हैं जिनका 3 लाख से 10 लाख रुपए के बीच प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है जिनमें सेक्टर 14 ईरा इंस्टीट्यूट, सूरज थिएटर, सेक्टर 9 बिग बाइट, सेक्टर 6 हंस राज पब्लिक स्कूल, सेक्टर 4 सतलुज पब्लिक स्कूल आईटी पार्क स्थित प्लॉट नंबर 5, 22 शामिल हैं। वहीं 645 में से 187 सरकारी प्रॉपर्टी है जिनका 1 लाख रुपए से ज्यादा का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है, जिनमें ताऊ देवी लाल स्टेडियम, सेक्टर 3 जिम खाना, एमडीसी 1 जिम खाना, यूएचबीवीएन, सेक्टर 4 महिला एवम बाल विकास कार्यालय, सेक्टर 1 जिला अदालत शामिल हैं।

आयुक्त ने बताया कि सरकारी प्रॉपर्टी से कुल 35 करोड़ रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। आयुक्त सचिन गुप्ता ने जोनल टैक्सेशन आॅफिसर आकाश कपूर को इन प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टर को नोटिस थमाने के आदेश दिए हैं। आयुक्त ने निर्देश दिए कि प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स पर सख्ती बरती जाए और प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स से प्रॉपर्टी टैक्स वसूला जाए और इनके नामों की लिस्ट को फिर से साईट पर अपलोड किया जाए।

नोटिस के बाद भी जमा नही हो रहा टैक्स

वहीं महापौर कुलभूषण गोयल ने कहा कि पिछली बार जिन 119 प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टर को नोटिस भेजे गए थे। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टर द्वारा बकाया जमा ना कराने से निगम के रेवेन्यू को नुकसान हो रहा है। उन्होंने प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टर से आग्रह करते हुए कहा कि वे सभी अपना प्रॉपर्टी टैक्स समय पर जमा कराएं, ताकि किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।