Home crime news Panaji : गोवा में मादक पदार्थ के नए तस्कर आ रहे हैं...

Panaji : गोवा में मादक पदार्थ के नए तस्कर आ रहे हैं : भाजपा विधायक

0
196
Panaji: New drug peddlers coming to Goa: BJP MLA

पणजी: (Panaji) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक माइकल लोबो ने कहा कि मादक पदार्थ के कारोबार के खिलाफ गोवा सरकार की बिल्कुल बर्दाश्त न करने की नीति के बावजूद नए तस्कर राज्य में आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने तटीय राज्य में मादक पदार्थ के कारोबार पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस विभाग को खुली छूट दी है।लोबो ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मादक पदार्थ के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है लेकिन इसके बावजूद नए तस्कर हरसंभव तरीके से राज्य में आ रहे हैं।उन्होंने लोगों से अपने-अपने इलाकों में मादक पदार्थ के अवैध कारोबार के बारे में पुलिस को सूचना देने की अपील की।