spot_img

Palghar : बोईसर में गैस रिसाव से हड़कंप

पालघर : (Palghar) पालघर जिले के बोईसर –तारापुर (Boisar-Tarapur Industrial Area of ​​Palghar district) औद्योगिक क्षेत्र के सालवड ग्राम पंचायत के शिवाजी नगर इलाके में गैस के रिसाव के कारण क्षेत्र के निवासियों का दम घुटने लगा और चक्कर आने लगे।

आज दोपहर करीब ढाई बजे टी प्लॉट स्थित एक कंपनी से अचानक हुए गैस रिसाव से लाल-भूरे रंग का गुब्बार छा गया। बरसात के मौसम के कारण इस गैस का प्रभाव बढ़ गया। कम्पनियो की पहली शिफ्ट समाप्त कर दूसरी शिफ्ट में आने जाने वाले वाले श्रमिकों की भीड़ के कारण सड़क पर कुछ लोगों को चक्कर आने लगे।जैसे ही इसका प्रभाव शिवाजीनगर में बड़ी मजदूर कॉलोनी पर पड़ा, कुछ लोग वहां से भाग गए, जबकि अन्य ने घर का दरवाजा बंद करके खुद को सुरक्षित रखने का फैसला किया। प्रारंभिक जानकारी मिली है कि यह गैस रिसाव तारापुर में आरती ड्रग्स लिमिटेड (T -150) कंपनी में हुआ और बताया गया कि ब्रोमीन गैस का रिसाव हुआ था।

New Delhi : भारतीय शेयर बाजार वैश्विक बाजार पूंजीकरण रैंकिंग में 7वें स्थान पर खिसका

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार (domestic stock market) के लिए वैश्विक मोर्चे पर झटका...

Explore our articles