spot_img

Palghar: महाराष्ट्र: बस डिपो की दीवार गिरने से एक लड़के की मौत, एक अन्य घायल

Palghar

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
पालघर:(Palghar)
जिले के जवहार इलाके (Jawahar area of ​​the district) में एक बस डिपो की दीवार का हिस्सा गिरने से 11 वर्षीय लड़के की मौत हो गई और एक किशोर घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी (an official) ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुई जब उल्टी दिशा में जा रही एक बस दीवार से टकरा गई। हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

जवहार थाने के निरीक्षक सुधीर सांखे ने कहा, “चालक बस को पीछे कर रहा था तभी वह जवहार डिपो के परिसर की दीवार से जा टकराई, जिससे दीवार का एक हिस्सा पास खड़े लोगों पर गिर गया। 11 वर्षीय लड़के की मौत हो गई, जबकि 15 साल का एक अन्य लड़का घटना में घायल हो गया।”

उन्होंने कहा कि लड़के गुजरात के राजकोट से जवहार में अपने रिश्तेदारों से मिलने आए थे। अधिकारी ने कहा कि मृतक लड़के के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया, जबकि घायल का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Rohtak : रूस के फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी सुपवा की शॉर्ट फिल्म ‘जोगई परिवार’

3 जुलाई से यारोस्लावल, रूस में शुरू होगा फिल्म फेस्टिवलरोहतक : (Rohtak) दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (Pt. Lakhmi...

Explore our articles