spot_img

Palghar: महाराष्ट्र: पालघर में भूकंप के हल्के झटके, जान माल का नुकसान नहीं

Palghar

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
पालघर:(Palghar)
महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहानु तालुका (Dahanu Taluka of Palghar District of Maharashtra) में हल्का भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर जिसकी तीव्रता 3.0 मापी गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जिला कलेक्ट्रेट के एक अधिकारी (An official of the district collectorate) ने बताया कि दहानू से पूर्व की ओर 13 किलोमीटर की दूरी पर सोमवार दोपहर 12 बजकर 52 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

उन्होंने कहा, भूकंप के दौरान किसी व्यक्ति के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

पालघर का दहानू क्षेत्र नवंबर 2018 से कईं बार इस तरह के झटके महसूस कर चुका है, जिनमें से अधिकतर डुंडलवाड़ी गांव के आसपास केंद्रित रहे हैं।

Mumbai : ठाणे जिले के मीरा रोड में दो सुरक्षा रक्षकों पर धर्म पूछकर जानलेवा हमला, जांच जारी

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मीरा रोड के पास नया नगर इलाके में अस्मिता ग्रैंड मेंशन के पास एक शख्स ने...

Explore our articles